Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में छठ पर्व की धूम, ब्रह्मसरोवर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां  

Kurukshetra, 26 October

छठ पर्व की विधिवत शुरुआत “नहाय-खाय” के साथ हो गई है। श्रद्धालु  स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण करने के बाद व्रत की शुरुआत करेंगे। यह पर्व मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा।पूर्वांचल प्रदेश के लोगों का यह प्रमुख त्योहार इस बार कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर राज्यस्तरीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

छठ पूजा सोसाइटी हरियाणा के जनरल सेक्रेटरी राजीव राय ने बताया कि यह दूसरा अवसर है जब कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय छठ पर्व का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा, “आज से व्रत रखने वाले श्रद्धालु अगले तीन दिन तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए रहेंगे और मंगलवार सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करेंगे।राजीव राय ने बताया कि आयोजन के दौरान कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिनमें प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।व्रत रख रही महिलाओं ने बताया कि छठ पर्व की परंपरा महाभारत काल से जुड़ी है और वे आज भी अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता की कामना से यह व्रत करती हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.