Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री से 21 चर्चा प्रभारियों की बैठक, जनता और सरकार के बीच मजबूत कड़ी बनेंगे प्रभारी

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपनी योजनाओं, नीतियों और निर्णयों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए ‘चर्चा प्रभारी’ नियुक्त किए हैं। ये प्रभारी पार्टी और सरकार के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अभी 21 चर्चा प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिनकी मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई है। आने वाले समय में और भी प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी।नरेश चौहान ने कहा कि सरकार की ओर से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और जनता को सीधा लाभ देने के जो प्रयास किए जा रहे हैं, उन्हें जनता तक पहुँचाना चर्चा प्रभारियों की प्रमुख जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की कई योजनाएं आम जनता के लिए चलाई गई हैं और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इन योजनाओं का लाभ वास्तव में लोगों तक पहुँचे।न

रेश चौहान, सीएम मीडिया एडवाइजर-: चर्चा प्रभारी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का काम करेंगे और साथ ही जनता की प्रतिक्रिया और सुझाव सरकार तक पहुँचाएंगे।”

 विपक्ष पर भी किया पलटवार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस सरकार को “त्रासदी सरकार” कहे जाने पर नरेश चौहान ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा गुटों में बंटी हुई है और नेता प्रतिपक्ष सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।भाजपा आज आंतरिक कलह से जूझ रही है। विपक्ष को जनता के मुद्दों पर बात करनी चाहिए, न कि केवल राजनीतिक बयानबाजी पर।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.