Facebook-f Youtube X-twitter

जाइका वानिकी परियोजना के स्टॉल पर उमड़ी खरीददारों की भीड़

Shimla, Sanju

राजधानी के समीप जुन्गा में चल रहे चार दिवसीय शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो–2025 में इस बार रसायन-मुक्त उत्पादों की सुगंध हर ओर फैली हुई है। 25 से 28 अक्तूबर तक आयोजित इस फेस्टिवल में जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार प्राकृतिक एवं पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है।

जाइका वानिकी परियोजना के स्टॉल पर उमड़ी खरीददारों की भीड़

सोमवार को इन उत्पादों की खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में लोग जाइका परियोजना के स्टॉल पर पहुंचे। खरीददारों ने चुल्ली का तेल, अखरोट, मिलेट्स, किन्नौरी टोपी, हाफ जैकेट्स, पाइन नीडल उत्पाद और अन्य पारंपरिक वस्तुओं को जमकर खरीदा तथा इनकी गुणवत्ता की सराहना की।इस अवसर पर जाइका वानिकी परियोजना के परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में प्राकृतिक उत्पादों की ओर लौटना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, “मिलेट्स के उपयोग को बढ़ावा देकर हम न केवल अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका में सुधार भी संभव है। रसायनों के प्रयोग से भले उत्पादन बढ़ता हो, परंतु इसके दुष्परिणाम भी गंभीर हैं।शर्मा ने आगे कहा कि जाइका वानिकी परियोजना वर्ष 2018 से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका सुधारने और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

चुल्ली तेल और हैंडलूम उत्पादों की मांग सबसे अधिक

फेस्टिवल में चुल्ली का तेल और हैंडलूम उत्पादों की सबसे अधिक बिक्री देखी जा रही है। इनके साथ ही अखरोट, कोदे का आटा, पाइन नीडल उत्पाद, किन्नौरी राजमाह, किन्नौरी टोपी, हाफ जैकेट्स, ओगला और चुल्ली के पारंपरिक उत्पाद भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पारंपरिक उत्पादों को उपभोक्ताओं का भरपूर स्नेह मिल रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.