Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

समुद्र में बड़ा रेस्क्यू: संकटग्रस्त जहाज से 9 भारतीय सुरक्षित

कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्र में फंसे एक वाणिज्यिक पोत ‘इंटीग्रिटी स्टार’ से 14 सदस्यीय चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बचाए गए क्रू में नौ भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यह जानकारी नौसेना प्रवक्ता कमांडर बुद्धिका संपत ने दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज श्रीलंका के दक्षिण में लगभग 100 समुद्री मील दूर इंजन फेल होने के कारण समुद्र में फंस गया था। अचानक आई तकनीकी खराबी के बाद पोत पर संकट की स्थिति पैदा हो गई थी और चालक दल घबराहट में सहायता की प्रतीक्षा कर रहा था।

रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर श्रीलंकाई नौसेना ने तत्परता दिखाते हुए ‘समुद्रा’ नामक युद्धपोत को खोज एवं बचाव अभियान (SAR Mission) के लिए रवाना किया। अभियान के दौरान समुद्री बचाव समन्वय केंद्र की निगरानी में राहत कार्य किया गया। इस दौरान पास से गुजर रहे वाणिज्यिक पोत ‘मॉर्निंग ग्लोरी’ ने भी मदद पहुंचाई।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी क्रू सदस्यों को दक्षिणी श्रीलंका स्थित हंबनटोटा पोर्ट लाया गया। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें चिकित्सकीय जांच के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित एजेंसियों के हवाले किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.