Facebook-f Youtube X-twitter

बिहार चुनाव में बगावत पर BJP की कड़ी कार्रवाई, चार नेता पार्टी से निष्कासित

बिहार  | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए चार नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। ये सभी नेता एनडीए के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे थे, जिसे पार्टी ने बगावती रुख मानते हुए गंभीर कार्रवाई की है।

पार्टी से निष्कासित किए गए नेता:

क्रमांकनेता का नामविधानसभा सीट
1वरुण सिंहबहादुरगंज
2अनूप कुमारगोपालगंज
3पवन यादवकहलगांव
4सूर्य भान सिंहबड़हरा

भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इन चारों नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। पार्टी ने कहा कि गठबंधन धर्म और संगठनात्मक अनुशासन के खिलाफ जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ना गंभीर अपराध है और संगठन ऐसी बगावत बर्दाश्त नहीं करेगा।

भाजपा संगठन ने साफ किया है कि चुनावी अनुशासन तोड़ने वाले किसी भी नेता पर आगे भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे गठबंधन उम्मीदवारों का मजबूती से समर्थन करें और विपक्ष की साजिशों से दूर रहें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.