Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ज्योतिसर पहुंचे CM सैनी, महाभारत अनुभव केंद्र पर तेज होगा काम

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार सुबह ज्योतिसर स्थित निर्माणाधीन महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि यह परियोजना 98 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुकी है और अगले 15–20 दिनों में शेष कार्य भी पूरा होने की संभावना है।

यह पिछले दो महीनों में मुख्यमंत्री का इस परियोजना स्थल का दूसरा दौरा है। इससे पहले भी सीएम सैनी ने समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। महाभारत अनुभव केंद्र कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित करने की एक महत्वपूर्ण परियोजना मानी जा रही है।

चर्चा है कि आगामी 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान इस केंद्र का उद्घाटन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री इसके दो हिस्सों का वर्चुअल लोकार्पण पहले ही कर चुके हैं, हालांकि इन्हें अभी आम जनता के लिए नहीं खोला गया है।

रत्नावली महोत्सव का सीएम ने किया शुभारंभ

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को रत्नावली महोत्सव का भव्य शुभारंभ भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और हरियाणा पवेलियन का उद्घाटन किया। ऑडिटोरियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रत्नावली महोत्सव हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह महोत्सव युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पवेलियन हरियाणा की लोककला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रदर्शन करेगा और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। रत्नावली महोत्सव ‘आजादी के अमृत काल’ में हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.