Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में विभागीय परीक्षाओं की तारीख तय, अधिसूचना जारी हुई

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 15 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक पंचकूला के सेक्टर-12A स्थित ‘सार्थक गवर्नमेंट इंटीग्रेटेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ में आयोजित की जाएंगी।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, इन परीक्षाओं में सहायक आयुक्त, अतिरिक्त सहायक आयुक्त सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। परीक्षाएं निम्नलिखित विभागों के अधिकारियों के लिए आयोजित की जाएंगी

  • राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग
  • वन विभाग
  • कृषि एवं बागवानी विभाग
  • पशुपालन एवं डेयरी विभाग
  • मत्स्य पालन विभाग
  • जेल विभाग
  • सहकारिता विभाग
  • विकास एवं पंचायत विभाग
  • पंचायती राज विभाग
  • वन्यप्राणी संरक्षण विभाग
  • निर्वाचन विभाग

अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवारों को अपने विभागाध्यक्ष या प्रशासनिक सचिव के माध्यम से ही आवेदन जमा करवाना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2025 तय की गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि केन्द्रीय परीक्षा समिति को सीधे भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यदि कोई अभ्यर्थी किसी विशेष कारण से परीक्षा में शामिल होने में असमर्थ रहता है, तो उसे इसकी सूचना समय रहते केन्द्रीय परीक्षा समिति के सचिव को अनिवार्य रूप से देनी होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा संबंधी नियमों और निर्देशों का पालन अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.