Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईमानदारी की मिसाल…25 हजार रुपये वाला खोया पर्स होमगार्ड इंचार्ज ओ.पी. चौहान ने लौटाया

Kangra, Vikas


सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में घटी एक घटना ने श्रद्धालुओं के बीच ईमानदारी की अनोखी मिसाल पेश की। पंजाब के कोटकपूरा से दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु कपिल अपने दोस्तों के साथ माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेक रहे थे, तभी उनका पर्स कहीं परिसर में गिर गया। पर्स में करीब 25 हजार रुपये नकद मौजूद थे।

कुछ समय बाद यह पर्स मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड प्लाटून कमांडर इंचार्ज ओ.पी. चौहान को मिला। उन्होंने बिना देर किए पर्स मिलने की सूचना मंदिर कंट्रोल रूम को दी और माइक से अनाउंसमेंट करवाया।थोड़ी ही देर में श्रद्धालु कपिल कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां पर्स का पूरा सत्यापन किया गया। जांच पूरी होने के बाद ओ.पी. चौहान ने पर्स श्रद्धालु को सुरक्षित रूप से लौटा दिया।

पर्स वापिस मिलने पर कपिल और उनके साथियों ने अत्यंत प्रसन्नता जताई और ओ.पी. चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की ईमानदारी और तत्परता मंदिर प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की निष्ठा को दर्शाती है।इस घटना से अन्य श्रद्धालुओं के बीच भी यह संदेश गया कि चिंतपूर्णी मंदिर परिसर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि ईमानदारी और सेवा भावना का प्रतीक भी है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.