Facebook-f Youtube X-twitter

नागरिक अस्पताल तीसा में अब मिलेंगी विशेषज्ञ सेवाएं 

Chamba, Manjur

चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अस्पताल तीसा में अब स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार होने जा रहा है। सरकार ने अस्पताल में पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

इनमें एमडी मेडिसिन, शिशु रोग विशेषज्ञ (पेडियाट्रिशन), कान-नाक-गला (ईएनटी), एनेस्थीसिया, और रेडियोलॉजिस्ट के पद शामिल हैं। इन नियुक्तियों के बाद करीब एक लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं तीसा में ही उपलब्ध हो सकेंगी।अब तक इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा यहां उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते मरीजों को चंबा या अन्य जगहों का रुख करना पड़ता था। सरकार के इन आदेशों के बाद उम्मीद है कि अगले एक से डेढ़ महीने के भीतर सभी विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं यहां शुरू कर देंगे।

सरकार ने पांच रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश किए जारी

नागरिक अस्पताल तीसा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश मिल चुके हैं और सभी डॉक्टर जल्द ही ज्वाइन करेंगे। उन्होंने कहा कि इन विशेषज्ञों की नियुक्ति से अब तीसा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी और उन्हें चंबा नहीं जाना पड़ेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.