Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

MCX में तकनीकी खराबी से ट्रेडिंग बाधित, DR साइट से शुरू हुई लेनदेन प्रक्रिया

नई दिल्ली | देश की सबसे बड़ी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) में मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को ट्रेडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण सुबह बाजार समय पर नहीं खुल सका। सामान्य दिनों में एमसीएक्स पर ट्रेडिंग सुबह 9:00 बजे शुरू होती है, लेकिन सिस्टम में आई गड़बड़ी के चलते आज कारोबार निर्धारित समय पर आरंभ नहीं हो सका।

एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में बताया गया कि तकनीकी समस्या के कारण ट्रेडिंग सुबह 9:30 बजे शुरू करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन समस्या दूर न होने के कारण सुबह 10:00 बजे तक भी ट्रेडिंग प्रारंभ नहीं हो सकी। इसके बाद एक्सचेंज ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू करते हुए डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट के माध्यम से ट्रेडिंग शुरू करने की घोषणा की।

MCX की ओर से जारी नोटिस में कहा गया:

“तकनीकी समस्या के चलते सदस्यों को हो रही असुविधा के लिए खेद है। सभी सदस्य DR साइट के माध्यम से ट्रेडिंग करें।”

गौरतलब है कि MCX देश का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज है और टर्नओवर के आधार पर भारतीय कमोडिटी बाजार में इसका 98% से अधिक हिस्सा है। यहां सोना, चांदी, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, धातु और कृषि उत्पादों में कारोबार किया जाता है। अचानक आई तकनीकी गड़बड़ी से ट्रेडर्स और निवेशकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि एक्सचेंज ने तकनीकी दिक्कत जल्द हल करने का भरोसा दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.