Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयपुर में दर्दनाक दुर्घटना, बिजली तार छूने से बस जलकर खाक

राजस्थान  | राजस्थान के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मनोहरपुर के पास मजदूरों को ले जा रही एक निजी बस हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई, जिससे पूरी बस में आग लग गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि आठ गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों में पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई जब मजदूरों से भरी बस मनोहरपुर के टोडी गांव स्थित ईंट भट्टे की ओर जा रही थी। रास्ते में बस अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई, जिसके चलते बस में करंट फैल गया और देखते ही देखते आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने चीख–पुकार सुनकर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को शाहपुरा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तत्काल जयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की जगह पर हाईटेंशन बिजली लाइन काफी नीचे से गुजरती है, जिसकी जानकारी प्रशासन को कई बार दी जा चुकी है। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार में कचरा उठान को लेकर हंगामा, हड़ताली और निजी कर्मचारियों में धक्का-मुक्की

Summer express , हिसार | शहर के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में गुरुवार को कचरा उठान को लेकर हड़ताली महिला कर्मचारियों और निजी एजेंसी के जरिए काम कर रही महिला कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। हड़ताली कर्मचारियों पर...

हरियाणा में 35 लाख लाभार्थियों को 1129 करोड़ रुपये की डीबीटी राशि जारी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 35.06 लाख पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1129.05 करोड़ रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का...

पोषपा में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, सतलुज में गिरने से बाल-बाल बचे 17 यात्री

Summer express/किन्नौर-: रूपी वैली से पिओ जा रही एचआरटीसी की बस बुधवार को पोषपा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए...

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.