Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जमीन विवाद में वृद्ध पिता-पुत्र पर रिश्तेदारों ने किया हमला, हालत गंभीर

गुरदासपुर। जिले के गांव भुंबली में जमीन की निशानदेही के दौरान पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मंगलवार को 85 वर्षीय बुजुर्ग चंचल सिंह और उनके बेटे नरिंदर सिंह पर उनके ही संबंधियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग चंचल सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है और वे बोलने में असमर्थ हैं।

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को पहले भैणी मियां खां अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों का उपचार जारी है। यह मामला थाना तिब्बड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

आरोपियों में दो सगे भाई और परिवार के सदस्य शामिल

वारदात को लेकर पुलिस ने पीड़ित के तहेरे रिश्तेदारों पर मामला दर्ज किया है। जिन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर हुई है, वे हैं:

  • बलविंदर सिंह (चंचल सिंह का भाई)
  • जसवंत सिंह (भाई)
  • राजविंदर सिंह (बलविंदर सिंह का बेटा)
  • सुखबीर कौर (जसवंत सिंह की पत्नी)

जमीन की निशानदेही के दौरान हुआ हमला

पीड़ित नरिंदर सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पारिवारिक कृषि भूमि उनके चाचा बलविंदर सिंह के साथ साझा है और उसे फिलहाल ठेके पर खेती के लिए भजन सिंह निवासी लोधीपुर को दिया गया है।

सोमवार को वे अपने बुजुर्ग पिता के साथ जमीन की निशानदेही के लिए खेत में गए थे, तभी उनके चाचा बलविंदर सिंह और जसवंत सिंह ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि सभी हमलावर धारदार हथियारों से लैस थे। हमले के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

रिश्तेदार ने पहुंचाई अस्पताल

हमले के बाद नरिंदर सिंह ने अपने रिश्तेदार बलजीत सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को वाहन की व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.