Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाकिस्तान में महंगाई बेकाबू, टमाटर 600 रुपये किलो पहुंचा

पाकिस्तान | पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में महंगाई बेकाबू होती जा रही है और आम आदमी की रसोई पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। खासकर सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि टमाटर 600 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। यानी एक टमाटर की कीमत लगभग 75 रुपये पड़ रही है, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है।

सरकार पर बढ़ा दबाव, संसद में उठा मुद्दा

महंगाई को लेकर पाकिस्तान में जनता का गुस्सा बढ़ रहा है। टमाटर की कीमतें अब संसद तक पहुंच गई हैं। सांसदों ने सरकार को घेरते हुए कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब टमाटर खरीदने के लिए भी कर्ज लेना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक सांसद टमाटर दिखाते हुए कहते नजर आए—“इसे यहां तक पहुंचाना आसान नहीं था।”

क्यों उछल गए दाम

आपूर्ति बाधित होने के कारण बाजार में सब्जियों की कमी पैदा हो गई है। इसके तीन बड़े कारण बताए जा रहे हैं:

  • पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा 11 अक्टूबर से बंद है
  • सीमा पर तनाव और हवाई हमलों के चलते व्यापार ठप
  • पहले भारत से आयात रुकने के बाद अफगानिस्तान पर निर्भरता बढ़ी थी

इस्तांबुल में हाल ही में हुई शांति वार्ता भी नाकाम रही है। करीब 2,600 किलोमीटर लंबी सीमा बंद होने से रोजाना 10 लाख डॉलर का नुकसान बताया जा रहा है।

बाकी सब्जियों ने भी तोड़े रिकॉर्ड

सब्जीकीमत (प्रति किलो)
अदरक750 रुपये
लहसुन400 रुपये
मटर500 रुपये
प्याज120 रुपये
हरा धनिया50 रुपये प्रति गुच्छा

पाकिस्तान में महंगाई पर काबू पाने की सरकार की कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं और सोशल मीडिया पर लोग खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.