Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा नेता नवनीत राणा को फिर मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली | भाजपा नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा को एक बार फिर जान से मारने और गैंगरेप की धमकी मिली है। इस बार धमकी भरा पत्र स्पीड पोस्ट के जरिए अमरावती स्थित उनके कार्यालय में भेजा गया। पत्र मिलने के बाद राणा ने तुरंत इसकी शिकायत राजापेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमरावती अपराध शाखा की टीम ने राणा के आवास पर पहुंचकर विस्तृत पूछताछ की और प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि धमकी से जुड़ी हर जानकारी को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच जारी है।

हैदराबाद से भेजा गया धमकी भरा खत

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पत्र हैदराबाद से जावेद नाम के व्यक्ति द्वारा भेजा गया था। इस मामले में अमरावती और हैदराबाद पुलिस की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, पत्र भेजने वाले की पहचान और धमकी के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए विशेष जांच चल रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब नवनीत राणा को धमकी मिली है। 12 अक्टूबर 2024 को भी उन्हें इसी तरह का धमकी भरा पत्र मिला था। उस पत्र में खुद को आमिर बताने वाले व्यक्ति ने गैंगरेप, गोहत्या और पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने जैसी धमकियों के साथ 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी।

अभिनेत्री से बनीं नेता

नवनीत राणा राजनीति में आने से पहले हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2014 में एनसीपी के टिकट पर अमरावती से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गईं। इसके बाद 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में शिवसेना नेता आनंद अडसुल को हराकर सांसद बनीं।

2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा का दामन थामा, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े से 19,731 वोटों के अंतर से हार गईं। फिलहाल पुलिस इस नई धमकी के स्रोत और पिछली घटनाओं से संभावित संबंधों की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेश, कई उग्रवादी दबोचे

Summer express,इंफाल। मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कई सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान और संदिग्ध नशीले पदार्थ भी...

फिरोजपुर हादसे में चमत्कारिक बचाव: 9 मौतों के बीच 12 वर्षीय अंशप्रीत सुरक्षित, नहीं आई एक भी खरोंच

Summer express, फिरोजपुर। फाजिल्का रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, लेकिन इसी त्रासदी के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। हादसे में जहां नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, वहीं 12 वर्षीय अंशप्रीत चमत्कारिक रूप...

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.