Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला, बढ़ी ठंड और प्रदूषण से बढ़ी परेशानी

चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के समय बढ़ती ठंड और धुंध के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, प्रदूषण के स्तर ने भी कई शहरों में खतरनाक स्थिति बना दी है।

महेंद्रगढ़ में बुधवार रात न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो हिमाचल प्रदेश के शिमला जैसी ठंड का अहसास कराता है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हल्की से मध्यम उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रातें ठंडी रहेंगी, जबकि दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

1 नवंबर को सुबह का तापमान करीब 14 डिग्री और दिन का तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और हवाएं ठंडी चलेंगी। 2 नवंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं 3 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना है और तापमान 21 डिग्री तक गिर सकता है।

हरियाणा के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक सीमा तक पहुंच गया है। भिवानी का एक्यूआई 488, फरीदाबाद का 399, चरखी दादरी का 396 और धौरेरा का 376 दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन स्तरों पर प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिल रहा है, जिससे प्रदेश में सामान्य रूप से शुष्क मौसम बना रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, जबकि रात का तापमान गिरने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार सक्रिय रहेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.