Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में सियासी हलचल : कृषि मंत्री ने टाली सफीदों विवाद पर प्रतिक्रिया

झज्जर/बहादुरगढ़ |  हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के बयान पर प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। बुधवार को झज्जर में जिला परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे मंत्री ने कहा कि “रामकुमार गौतम हमारी पार्टी के वरिष्ठ विधायक हैं, उनका अनुभव और योगदान दोनों ही सम्मान के योग्य हैं।”

भाजपा विधायक गौतम ने हाल ही में सिस्टम में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिस पर सवाल पूछे जाने पर कृषि मंत्री ने सीधे टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि पार्टी में सभी नेताओं का पूरा सम्मान है।

बिहार चुनाव पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में राणा ने कहा कि भाजपा और एनडीए गठबंधन को वहां जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार काम कर रही हैं।”

कृषि मंत्री ने बताया कि गन्ने की एमएसपी में बढ़ोतरी, धान और गेहूं की खरीद जैसे फैसले किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में उठाए गए कदम हैं। उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन के लिए भी सरकार सक्रिय रूप से काम कर रही है और किसान इस अभियान को उत्साहपूर्वक अपना रहे हैं।

राणा ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में कुल 14 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 3 मामलों को अगली बैठक तक लंबित रखा गया।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, मनीष बंसल, गीतांशु चावला, डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसीपी लोगेश कुमार पी, एडीसी जगनिवास और सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फोगाट मौजूद रहे

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.