आइसलैंड | यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार आइसलैंड में 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र राजधानी रेकजाविक से लगभग 238 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में था। यह झटका शाम 4:46 यूटीसी (भारतीय समयानुसार रात करीब 10:16 बजे) महसूस किया गया, जिसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर बताई जा रही है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
विशेषज्ञों के अनुसार, आइसलैंड अटलांटिक महासागर की मिड-अटलांटिक रिज पर स्थित है, जहां यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेटें अलग होती रहती हैं। इन्हीं प्लेटों की हलचल के कारण यहां लगातार भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं। भूवैज्ञानिकों का कहना है कि यह झटका सामान्य प्राकृतिक गतिविधि का हिस्सा है और फिलहाल किसी ज्वालामुखीय खतरे की संभावना नहीं है।