Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे पुल हादसा, क्रेन गिरने से दो मौतें

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक गंभीर हादसा हो गया। सागौर रेलवे के निर्माणाधीन पुल पर काम कर रही क्रेन अचानक पलट गई, जिसकी चपेट में एक टाटा मैजिक और एक पिकअप वाहन आ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि राहत-बचाव कार्य देर तक जारी रहा।

घटना सुबह करीब साढ़े 9 बजे पीथमपुर सेक्टर-3 में हुई। बताया जा रहा है कि पुल पर गार्डर लगाने का काम चल रहा था और दो क्रेन दोनों सिरों से गार्डर उठा रही थीं। इसी दौरान सागौर की ओर लगी एक क्रेन संतुलन खो बैठी और नीचे गिर पड़ी। उसी वक्त सड़क से गुजर रहे टाटा मैजिक और पिकअप वाहन इसकी चपेट में आ गए।

क्रेन के नीचे दबे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत राहत कार्य में जुट गईं। क्रेन के नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए भारी उपकरणों की मदद ली जा रही है।

एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि रेलवे पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी क्रेन अचानक पलट गई। ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते खोज अभियान जारी है।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों से लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं, एक महिला अपने बेटे के फंसे होने की आशंका में बदहवास स्थिति में मौके पर पहुंची। प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...

शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चीमा के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह...

फेज-7 मार्केट में जगह-जगह कूड़े के ढेर पार्षद काहलों ने उठाए सवाल

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम के पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने फेज-7 मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार की ओर से जरूरी प्रबंध नहीं किए जाने के कारण मार्केट में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे दुकानदारों और खरीदारी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.