Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में इंसानियत की मिसाल, घायल किंग कोबरा की जान बचाई

हमीरपुर | अक्सर इंसानों को घर के नजदीक सांप दिख जाए , तो साँप को मौत के घाट उतारने जरा भी देर नहीं करते। लेकिन हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक अनोखी और प्रेरक घटना सामने आई है, जिसने वन्यजीवों के प्रति इंसानियत और करुणा की मिसाल पेश की है। ऐसा ही एक मामला बड़सर उपमंडल के जजरी गांव में कुछ दिन पूर्व देखने को मिला है। जजरी गांव के ओम प्रकाश की बारिश के कारण गऊशाला जमींदोज़ हो गई। जिसकी जद्द में एक 7 फिट लंबा किंग कोबरा सांप आ गया। जिसके चलते किंग कोबरा सांप का पिछला हिस्सा मलबे में दब गया। जब  ग्रामीण क्षतिग्रस्त गऊशाला  को देखने पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ हालत में किंग कोबरा मलबे में आधा दबा दिखा। मलबे में फंसे किंग कोबरा को देखर ग्रामीणों का दिल पसीज गया। जिसकी सूचना स्नेक रेस्कर जसवीर पटियाल को दी। स्नैक कैचर जसवीर पटियाल ने बताया कि इस दौरान दो सांप थे जिसमें एक नर और मादा सांप थी । इस हादसे में मादा सांप बच निकली लेकिन नर सांप मलबे में फंस गया था । जख्मी किंग कोबरा का जसवीर पटियाल ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। किंग कोबरा की जान बचाने के लिए तुरंत वन विभाग बिझड़ी को सूचित किया गया। वन खण्ड अधिकारी विनोद राणा की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और जोखिम उठाते हुए जख्मी कोबरा को पशु औषधालय बिझड़ी पहुंचाया गया, जहां पशुपालन विभाग के डॉक्टर ने उसका उपचार किया।

वहीं पशुपालन विभाग के डॉक्टर विश्व दीप राठौर ने बताया कि सांप के शरीर पर गहरी चोटें थीं और संक्रमण का खतरा भी था। उन्होंने कहा कि घायल सांप को दो टांके लगाने पड़े और एंटीसेप्टिक दवा दी गई। डॉक्टर ने बताया मेरे लंबे सेवाकाल में यह पहला अवसर है जब मैंने किसी विषैले सांप का ऑपरेशन किया और उसकी जान बचाई। फिर वन विभाग ने घायल किंग कोबरा को दो दिन तक अपनी देखरेख में रखा, ताकि उसके घाव पूरी तरह भर जाएं। स्वस्थ होने के बाद किंग कोबरा को जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

वहीं हमीरपुर के डीएफओ अंकित कुमार सिंह ने बताया कि हमीरपुर जिला में सांपों के रेस्क्यू पहले से ही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक साँप गऊशाला  गिरने के कारण घायल हो गया था। जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया और घायल साँप को दो टाँके लगाए ताकि वह ठीक हो सके। उन्होंने बताया कि यह हिमाचल प्रदेश का ऐसा पहला मामला है। जिसमे किसी सांप का उपचार किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.