Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नकरोड पुलिस पोस्ट जल्द सुरक्षित भवन में शिफ्ट, प्रशासन ने लिखा पत्र

चंबा |  चुराह विधानसभा क्षेत्र के नकरोड में स्थित पुलिस पोस्ट को जल्द ही टीन शेड से सुरक्षित भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। वर्षों से अस्थायी टीन शेड में संचालित इस पुलिस पोस्ट में तैनात जवानों को सर्दियों में ठंड और गर्मियों में सांपों जैसे खतरों का सामना करना पड़ता है।

चुराह प्रशासन ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए एनएचपीसी प्रबंधन बेरा स्यूल सुरंगानी को पत्र लिखा है। प्रशासन ने अनुरोध किया है कि पुलिस पोस्ट को एनएचपीसी की खाली कॉलोनी चिल्ली में शिफ्ट किया जाए ताकि पुलिस कर्मी सुरक्षित और बेहतर माहौल में अपना कार्य कर सकें।

एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में पुलिस पोस्ट नकरोड बेहद जर्जर टीन शेड में चल रही है, जिससे जवानों को काम के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस पोस्ट को चिल्ली में स्थानांतरित किया जाता है, तो इससे पुलिस कर्मियों को तनावमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

गौरतलब है कि बीते वर्षों में आपदा के दौरान भी इस अस्थायी ढांचे में तैनात पुलिस कर्मियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अब प्रशासन की पहल से जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.