Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब सरकार ने बदला मिड-डे मील मेन्यू, बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन

लुधियाना  | पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन के साप्ताहिक मेन्यू में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नया मेन्यू 1 नवंबर से 30 नवंबर तक लागू रहेगा। सरकार का कहना है कि यह परिवर्तन बच्चों के पोषण स्तर को बढ़ाने और भोजन को अधिक संतुलित एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अब सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को लाइन में बैठाकर भोजन परोसा जाएगा। इसकी जिम्मेदारी मिड-डे मील इंचार्ज की होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही भोजन तैयार करना होगा। अगर किसी स्कूल में इन निर्देशों की अवहेलना या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नया मिड-डे मील मेन्यू (1 से 30 नवंबर तक)

दिनमेन्यू
सोमवारदाल और रोटी
मंगलवारराजमा-चावल और मौसमी फल
बुधवारकाले-सफेद चने (आलू के साथ) और पूरी/रोटी
गुरुवारकढ़ी (आलू-प्याज़ पकौड़े के साथ) और चावल
शुक्रवारमौसमी सब्ज़ी के साथ रोटी
शनिवारसाबुत मांह की दाल के साथ चावल और खीर

सरकार का कहना है कि इस नए मेन्यू से बच्चों को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और विटामिन्स की संतुलित मात्रा प्राप्त होगी। साथ ही स्कूलों में भोजन वितरण की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.