Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्नाटक में सरकारी दफ्तरों में प्लास्टिक बोतलें बैन, नंदिनी उत्पाद होंगे अनिवार्य

नई दिल्ली |  पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सभी सरकारी विभागों को प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल बंद करने का आदेश दिया है। इसके बजाय इको-फ्रेंडली उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सीएम सिद्धारमैया ने 28 अक्टूबर को जारी नोटिस में कहा कि राज्य पर्यावरणीय जिम्मेदारी और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिया कि सरकारी दफ्तरों और सभी आधिकारिक कार्यक्रमों में अब प्लास्टिक की पानी की बोतलों की जगह पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का इस्तेमाल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कदम प्लास्टिक वेस्ट को कम करने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में भी सहायक होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस नियम को सख्ती से लागू किया जाए ताकि राज्य में ग्रीन गवर्नेंस को प्रोत्साहन मिल सके।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी विभागों में नंदिनी डेयरी उत्पादों का उपयोग अनिवार्य करने के भी निर्देश दिए हैं। नंदिनी डेयरी, कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) के तहत संचालित एक सरकारी कंपनी है। सीएम ने कहा कि अब से सरकारी बैठकों, आयोजनों और सचिवालयों में केवल नंदिनी उत्पादों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.