Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में सभी महिलाओं को मिलेगा ₹1000 मासिक भत्ता: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़ l पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने घोषणा की है कि राज्य सरकार जल्द ही महिलाओं को ₹1000 प्रति माह की आर्थिक सहायता योजना शुरू करेगी। यह योजना आगामी विधानसभा सत्र के बाद लागू की जाएगी।

डॉ. कौर ने स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ राज्य की सभी महिलाओं को बिना किसी भेदभाव के दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम है।

हरियाणा सरकार की ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि वह योजना महिलाओं के साथ धोखा साबित हुई है। हरियाणा की 1.40 करोड़ महिला आबादी में से सिर्फ 5 लाख महिलाओं (3.73%) को ही पहली किस्त मिली है, जबकि 96% महिलाएं लाभ से वंचित रह गई हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने इतनी कड़ी शर्तें लगा दी हैं कि अधिकांश महिलाएं स्वतः ही बाहर हो गईं — जैसे वार्षिक आय ₹1 लाख से अधिक न हो, उम्र 23 वर्ष से ऊपर न हो, पति किसी दूसरे राज्य का न हो या परिवार में किसी को पेंशन न मिल रही हो।

उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियां गरीब परिवारों, विधवाओं, नवविवाहित महिलाओं और छात्राओं के साथ अन्याय हैं। वहीं पंजाब सरकार की योजना में कोई भेदभाव नहीं होगा और यह हर वर्ग की महिलाओं को सम्मानजनक आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.