Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का फैसला: किसानों को मुफ्त मिलेगा पूसा डीकम्पोजर पाउडर

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने किसानों के हित में एक अहम निर्णय लेते हुए पराली प्रबंधन के लिए पूसा डीकम्पोजर वेटेबल पाउडर के उपयोग को मंजूरी दे दी है। इस पहल के तहत पहले चरण में 75,000 एकड़ धान क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार को हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में 75,000 पैकेट पूसा डीकम्पोजर वेटेबल पाउडर की खरीद को स्वीकृति दी गई है। इसे किसानों को निःशुल्क वितरित किया जाएगा, ताकि खेतों में पराली जलाने की समस्या को रोका जा सके।

राणा ने कहा कि यह पाउडर न केवल पराली को तेजी से सड़ाने में मदद करता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और जैविक कार्बन की मात्रा में सुधार करने में भी सहायक है। उन्होंने बताया कि इसके उपयोग से पराली जलाने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी, जिससे वायु प्रदूषण में भारी कमी आएगी।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, पूसा डीकम्पोजर पाउडर 15 से 20 दिनों में पराली को खाद में परिवर्तित कर देता है, जिससे किसान अगली फसल की बुआई समय पर कर सकते हैं और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...

शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चीमा के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह...

फेज-7 मार्केट में जगह-जगह कूड़े के ढेर पार्षद काहलों ने उठाए सवाल

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम के पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने फेज-7 मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार की ओर से जरूरी प्रबंध नहीं किए जाने के कारण मार्केट में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे दुकानदारों और खरीदारी के...

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को हर माह 2,000 रुपये की मदद

{अंडर-14 से अंडर-21 आयु वर्ग के पात्र खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन, नियमित अभ्यास करने वालों पर फोकसएजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र युवा खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.