Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरपंच पर हमला करने व जातिसूचक कहने के आरोप में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

सोनीपत ,  रमेश कुमार | सोनीपत के गांव खेवड़ा के अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले सरपंच से मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने और मारने की धमकी देने का आरोपी भाजपा के जाखौली मंडल अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सरपंच बहादुर सिंह ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर 28 सितंबर को बहालगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह 21 सितंबर को महिला सांस्कृतिक केंद्र में मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान जाखौली मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र उर्फ शेखर और उसके चाचा बलराम ने उन्हें अपने कार्यालय के सामने बुलाया था। सरपंच के अनुसार वहां दोनों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट की। सरपंच का आरोप है कि वह बिना पंचायत की अनुमति के कार्यों को पास करवाना चाहते थे। सरपंच ने शिकायत में लिखा था कि बलराम आंतिल खुद को जेई बताकर एमबी खुद भरने की बात करता था, जबकि उसे सरकार या प्रशासन ने नियुक्त नहीं किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में आरोपी की तरफ से अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी। जिसके निरस्त होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मामले में एसीपी निधि नैन की टीम ने आरोपी जोगिंद्र उर्फ शेखर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में जोगिंद्र के चाचा बलराम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह फिलहाल जमानत पर है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.