Facebook-f Youtube X-twitter

केन्या में भूस्खलन से बड़ी तबाही: 21 की मौत, 30 लापता

केन्या  | केन्या के पश्चिमी रिफ्ट घाटी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शनिवार को हुए भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

भूस्खलन एल्गेयो मारक्वेट काउंटी के चेसोनगोच पहाड़ी क्षेत्र में हुआ, जहां 1,000 से ज्यादा मकान मलबे में तब्दील हो गए। केन्याई सरकार ने गंभीर रूप से घायल 30 लोगों को हवाई मार्ग से एल्डोरेट शहर के अस्पताल में भर्ती कराया है।

स्थानीय निवासी स्टीफन किटनी ने बताया कि उन्होंने एक तेज़ धमाका सुना और तुरंत अपने बच्चों के साथ घर से बाहर भाग गए। भारी बारिश के बावजूद बचाव दलों ने शनिवार देर रात तक मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी रखी।

चेसोनगोच क्षेत्र पहले भी कई बार भूस्खलन की चपेट में आ चुका है। वर्ष 2010 और 2012 में यहां अलग-अलग हादसों में दर्जनों लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2020 में आई भीषण बाढ़ ने पूरे शॉपिंग सेंटर को बहा दिया था।

गृह मंत्री किपचुम्बा मुर्कोमेन ने बताया कि सरकार प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के लिए वैकल्पिक क्षेत्र की पहचान कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.