Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया तेज़, सीएम सैनी ने दिए सख्त निर्देश

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संकल्प पत्र में पांच साल में दो लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, जिसे साकार करने के लिए अब भर्ती प्रक्रिया को तेज़ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में ग्रुप C और ग्रुप D पदों की भर्ती प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि इन पदों के लिए सबसे अधिक आवेदन आते हैं। लगभग दो हफ्ते पहले सीएम सैनी ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्षों सहित मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने दोनों आयोगों से अब तक हुई भर्तियों की प्रगति और आगामी योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

सीईटी परीक्षा और रिजल्ट अपडेट:

राज्य में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 16 अक्टूबर को करेक्शन पोर्टल से संबंधित नोटिस जारी किया गया। उम्मीदवारों को 17 से 24 अक्टूबर तक दस्तावेज़ अपलोड करने का मौका दिया गया था, जिसे बाद में 28 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया।

अब उम्मीदवार CET परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि परिणाम जारी होने के तुरंत बाद ग्रुप C और D पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि युवाओं को जल्द से जल्द रोजगार मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.