Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वीरभद्र जो कहते थे वो होकर रहता था, इस सरकार पर अफसरशाही हावी

मंडी | पूर्व मंत्री और मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार पर अफसरशाही पूरी तरह हावी है और इस वजह से प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़ चुके हैं। शर्मा ने कहा कि सरकार की प्रशासन पर पकड़ बेहद कमजोर है, अधिकारी काम करने की बजाय बातों को घुमाने में माहिर हो गए हैं।

अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आज ऐसा माहौल है कि जो काम महीनों में पूरे हो सकते थे, उन्हें पूरा होने में सालों लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह किसी काम को करने की बात कहते थे, तो वह हर हाल में पूरा होता था। लेकिन मौजूदा सरकार में अफसरशाही इतनी हावी हो चुकी है कि सरकार के आदेश भी जमीन पर नहीं उतर पा रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि सरकार “व्यवस्था परिवर्तन” की बात तो करती है, लेकिन जब तक अफसरशाही पर लगाम नहीं लगाई जाती, तब तक यह नारा सिर्फ भाषणों तक सीमित रहेगा। उन्होंने कहा कि बतौर पीएसी चेयरमैन वे अधिकारियों को बुलाकर काम तेज करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अधिकारी टालमटोल की नीति पर चल रहे हैं।

अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि करीब ढाई साल पहले मुख्यमंत्री ने उन्हें शहरी विकास विभाग के तहत तीन करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की थी, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और बहानेबाजी के चलते अब तक उस धनराशि का उपयोग नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि सीएमओ मंडी ने फाइलों को घुमाकर विकास कार्यों में जानबूझकर देरी की, जिससे जनता के हित के काम अटके पड़े हैं।

विधायक ने कहा कि अफसरशाही पर नियंत्रण खो चुकी यह सरकार जनता के विश्वास पर खरी नहीं उतर पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.