Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में युवक का पिस्तौल की नोक पर अपहरण, मारपीट

ऊना | हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात लोगों ने पिस्तौल की नोक पर एक युवक का अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई की और अधमरी हालत में उसे नाले में फेंककर फरार हो गए। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल ऊना में जारी है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की पहचान शुभम रायजादा पुत्र रविंद्र कुमार, निवासी वार्ड नंबर 9, संतोषगढ़, तहसील एवं जिला ऊना के रूप में हुई है। शुभम ने बताया कि वह देहलां में एक पेंटर की दुकान चलाता है। 1 नवंबर की शाम उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें गाड़ी चेक करवाने के बहाने उसे वर्कशॉप बुलाया गया। जब वह शाम करीब 6:15 बजे वहां पहुंचा, तो एक युवक आया और कहा कि गाड़ी आगे खड़ी है। जैसे ही शुभम गाड़ी के पास पहुंचा, उसमें बैठे दो लोगों ने उसे पीछे से पकड़ लिया।

गाड़ी की आगे वाली सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने पिस्तौल उसकी कनपटी पर रख दी और धमकाते हुए कहा कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने उसे गाड़ी में जबरन बिठाया और वहड़ाला के रास्ते जंगल की ओर ले गए। वहां उसे लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गया।

पीड़ित ने बताया कि होश में आने पर उसे दोबारा गाड़ी में डालकर संतोषगढ़ की ओर ले जाया गया। रास्ते में आरोपियों ने उसकी जेब से करीब 22 हजार रुपये भी निकाल लिए और फिर उसे लेवेरियो का बाड़ा नामक स्थान पर नाले में फेंककर फरार हो गए।

घायल शुभम किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शुभम की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...

शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चीमा के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह...

फेज-7 मार्केट में जगह-जगह कूड़े के ढेर पार्षद काहलों ने उठाए सवाल

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम के पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने फेज-7 मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार की ओर से जरूरी प्रबंध नहीं किए जाने के कारण मार्केट में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे दुकानदारों और खरीदारी के...

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को हर माह 2,000 रुपये की मदद

{अंडर-14 से अंडर-21 आयु वर्ग के पात्र खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन, नियमित अभ्यास करने वालों पर फोकसएजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र युवा खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह...

फैक्ट्री में 1.98 लाख समेत मोबाइल व चांदी की गणेश प्रतिमा ले गए चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज गिल चौक के पास मुरादपुरा इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल नट एंड बोल्ट फैक्ट्री में देर रात तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी रात करीब 12:30 बजे के बाद फैक्ट्री में दाखिल हुए और ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।चोर करीब आधे घंटे तक ऑफिस में तलाशी लेते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.