Shimla, Sanju
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बड़ा बयान देते हुए साफ किया है कि प्रदेश में किसी नई पंचायत का गठन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे और सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस समय आपदा प्रबंधन अधिनियम (Disaster Act) लागू है क्योंकि राज्य को भारी प्राकृतिक नुकसान झेलना पड़ा है। इसके बावजूद सरकार ने पंचायती राज चुनावों की तैयारी पूरी कर ली है और इन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोजित किया जाएगा।
नई पंचायतों का कोई प्रस्ताव नहीं, आर्थिक स्थिति नहीं अनुमति देती
अनिरुद्ध सिंह ने स्पष्ट किया कि नई पंचायतों के गठन को लेकर सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं आया है।उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए नई पंचायतों का गठन फिलहाल संभव नहीं है।मंत्री ने बताया कि कुछ स्थानों से रोस्टर प्रणाली को लेकर शिकायतें मिली हैं। इस पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और नया रोस्टर लागू करने पर पुनर्विचार किया जा रहा है।