Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जीएसटी में राहत से बढ़ी विनिर्माण की रफ्तार, अक्टूबर में पीएमआई 59.2 पर पहुंचा

मुंबई |  देश के विनिर्माण क्षेत्र में अक्टूबर महीने में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में 22 सितंबर से किए गए बदलावों और सुधारों के बाद घरेलू उत्पादन गतिविधियों को बड़ा बल मिला है। एचएसबीसी द्वारा जारी भारत विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (PMI) सितंबर के 57.7 से बढ़कर अक्टूबर में 59.2 पर पहुंच गया, जो पिछले कई महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है।

सूचकांक में 50 से ऊपर का स्तर औद्योगिक विस्तार का संकेत देता है, जबकि इससे नीचे गिरना मंदी का। इस लिहाज से अक्टूबर में विनिर्माण क्षेत्र ने मजबूती से रफ्तार पकड़ी है।

एचएसबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी में राहत, उत्पादकता में सुधार और तकनीकी निवेश में बढ़ोतरी ने इस वृद्धि को बल दिया है। नए ऑर्डरों में तेज उछाल देखने को मिला है, खासकर घरेलू बाजार से। हालांकि, विदेशी ऑर्डरों की रफ्तार में कुछ सुस्ती दर्ज की गई है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कच्चे माल के भंडार में लगभग रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ोतरी हुई है, जबकि विदेशी बिक्री पिछले 10 महीनों में सबसे धीमी गति से बढ़ी।

एचएसबीसी इंडिया की मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, “अक्टूबर में मजबूत मांग के चलते उत्पादन, नए ऑर्डर और रोजगार सृजन में तेजी आई है। लागत घटने और औसत विक्रय मूल्य बढ़ने से उद्योगों को राहत मिली है। जीएसटी सुधार और स्थिर मांग के चलते कारोबारी भावना फिलहाल बेहद सकारात्मक बनी हुई है।”

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि कंपनियों ने कच्चे माल की खरीद में बढ़ोतरी की, जो मई 2023 के बाद सबसे तेज गति से हुई। लगातार 12वें महीने नए रोजगार सृजित हुए, हालांकि यह वृद्धि सितंबर की तुलना में कुछ धीमी रही।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.