Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास —बीसीसीआई ने घोषित किए 51 करोड़ रुपये इनाम

3 November, 2025

2 नवम्बर 2025 भारतीय क्रिकेट इतिहास का स्वर्णिम दिन बन गया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से पराजित कर पहली बार आईसीसी महिला वनडे विश्व कप अपने नाम कर लिया। यह केवल खेल नहीं, बल्कि भारतीय महिला शक्ति का प्रतीक बन गया।

फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। चोटिल प्रतिका रावल की जगह शामिल की गई शेफाली ने 87 रनों की उम्दा पारी खेली और गेंदबाजी में दो विकेट भी झटके। वहीं दीप्ति शर्मा ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारी के साथ पांच विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की जीत की उम्मीदों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम 246 रन पर सिमट गई।जैसे ही हरमनप्रीत कौर ने ट्रॉफी उठाई, पूरा मैदान “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा और देशभर में जश्न का माहौल बन गया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों के लिए 51 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा की है — जो कि आईसीसी द्वारा दी जाने वाली प्राइज मनी (लगभग 39.78 करोड़ रुपये) से भी अधिक है। यह राशि खिलाड़ियों, चयनकर्ताओं और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी।

जय शाह और देवजीत सैकिया का बड़ा ऐलान

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि यह निर्णय खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने बताया कि सचिव जय शाह ने महिला क्रिकेट के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें आईसीसी स्तर पर महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में 300% की वृद्धि शामिल है।सैकिया ने कहा, “भारत की बेटियों ने जो हासिल किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। यह केवल जीत नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के आत्मविश्वास की नई शुरुआत है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.