चंडीगढ़ | त्योहारों के मौसम में छुट्टियों का सिलसिला जारी है। अक्टूबर में लगातार त्योहारों के चलते बच्चों और सरकारी कर्मचारियों ने छुट्टियों का खूब आनंद लिया। अब नवंबर की शुरुआत में ही पंजाब सरकार ने एक और अवकाश की घोषणा की है।
राज्य सरकार ने बुधवार, 5 नवंबर को पूरे पंजाब में सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस दिन श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
सरकारी आदेश के अनुसार, इस अवसर पर राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। पंजाब भर में गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजेंगे और श्रद्धालु सुबह से ही नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु नानक देव जी के उपदेशों को याद करेंगे।