Facebook-f Youtube X-twitter

रेणुका ठाकुर को मिलेगा एक करोड़, महिला टीम को सीएम सुक्खू की बधाई

मेयर रोस्टर विवाद पर भी हुई चर्चा

Shimla, Sanju

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की बेटी और भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर से फोन पर बात कर उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने रेणुका ठाकुर को राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की बेटियों ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। हिमाचल के रोहड़ू की बेटी रेणुका ठाकुर ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। रेणुका ने प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा किया है।”

मेयर रोस्टर विवाद पर पार्षदों के साथ बैठक

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मेयर पद के रोस्टर विवाद को लेकर ओक ओवर स्थित अपने सरकारी आवास में कांग्रेस पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में पार्षदों के बीच चल रहे मतभेदों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर जनता की सेवा करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी पार्षद मिलजुल कर प्रदेश के हित में कार्य करेंगे।

बिजली महादेव रोपवे से बढ़ेगा पर्यटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू में प्रस्तावित बिजली महादेव रोपवे परियोजना प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केंद्र सरकार की परियोजना है और स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर इसके कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम देवी-देवताओं का सम्मान करते हैं। बिजली महादेव रोपवे से धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.