Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में बस ऑपरेटरों का विरोध, 40 किमी से बाहर की बसों पर लगे रोक — सरकार से समाधान का आश्वासन

Shimla, Sanju

राजधानी शिमला में सोमवार को निजी बस ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि हड़ताल के मद्देनजर एचआरटीसी (HRTC) ने शहर में अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया, ताकि यात्रियों को राहत दी जा सके।

निजी बस ऑपरेटरों का कहना है कि 40 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर आने वाली बसों को शिमला शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उनका तर्क है कि बाहरी बसों के शहर में आने से यातायात जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और स्थानीय रूटों पर चलने वाली बसें प्रभावित होती हैं।निजी बस यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त आयुक्त (ट्रांसपोर्ट) नरेश ठाकुर से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। विभाग ने उनकी समस्याओं पर विचार करने और समाधान का आश्वासन दिया है।बस ऑपरेटरों ने बताया कि बाहरी बसों के कारण शहर के भीतर रूट पूरे करने में दोगुना समय लग रहा है, जिससे यात्रियों और ऑपरेटर दोनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूल बसों में सवारियां भरने से निजी बस ऑपरेटरों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।ट्रांसपोर्ट विभाग ने निजी बस ऑपरेटरों को आश्वासन दिया कि चरणबद्ध तरीके से 40 किलोमीटर से बाहर से आने वाली बसों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। जब तक यह निर्णय लागू नहीं होता, निजी बस ऑपरेटर हड़ताल जारी रखेंगे।

आरटीओ का पक्ष:

आरटीओ शिमला अनिल शर्मा ने बताया कि निजी बस ऑपरेटरों की मांगों को लेकर एचआरटीसी प्रबंध निदेशक (MD) से बातचीत की गई है।
उन्होंने कहा, “एचआरटीसी एमडी ने 40 किलोमीटर से अधिक दूरी से आने वाली बसों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकारी स्कूल बसों में सवारियां भरने के मामले पर भी कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच गलतफहमी को दूर कर समाधान निकाला जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.