Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा कांग्रेस में भूचाल, प्रो. संपत सिंह ने दिया इस्तीफा

हरियाणा I हरियाणा कांग्रेस में एक बार फिर आंतरिक कलह खुलकर सामने आई है। छह बार के विधायक और पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने रविवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चार पन्नों का इस्तीफा पत्र भेजा, जिसमें कांग्रेस संगठन पर परिवारवाद, गुटबाजी और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप लगाए गए।

प्रो. संपत सिंह ने लिखा कि कांग्रेस अब विचारधारा की नहीं, बल्कि व्यक्तिवाद और परिवारवाद की कैद में फंस चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से लगातार हार के बावजूद पार्टी में जवाबदेही तय नहीं की गई, और 15 वर्षों से एक ही नेतृत्व कायम है।

उनका इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब सोमवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस की दो अहम बैठकें होने वाली हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान नारनौंद में कुमारी सैलजा के साथ मंच साझा करने की वजह से उन्हें टिकट से वंचित कर दिया गया।

दलित नेताओं का अपमान और टिकट वितरण पर सवाल

प्रो. संपत सिंह ने कांग्रेस पर दलित नेताओं को अपमानित करने और टिकट वितरण में धनबल और सिफारिश को तरजीह देने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि पार्टी ने योग्य नेताओं की अनदेखी कर परिवारवाद को बढ़ावा दिया है।

उन्होंने कहा कि 2016 के राज्यसभा चुनाव से लेकर 2020 में “नेता पुत्र” को राज्यसभा भेजे जाने तक, हर कदम इस बात की पुष्टि करता है कि हरियाणा कांग्रेस अब परिवार केंद्रित पार्टी बन चुकी है।

इनेलो से नजदीकियां और संभावित नई पारी

25 सितंबर को देवीलाल जयंती पर रोहतक में आयोजित इनेलो की शक्ति प्रदर्शन रैली में प्रो. संपत सिंह ने अभय चौटाला के साथ मंच साझा किया था। उस समय से ही यह अटकलें थीं कि वह जल्द बड़ा राजनीतिक कदम उठा सकते हैं। अब उनके इस्तीफे के बाद उनके इनेलो में शामिल होने की संभावना और मजबूत हो गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.