Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोना-चांदी में जोरदार तेजी, निवेशकों की बढ़ी खरीदारी रुचि

नई दिल्ली। हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी की कीमतों में मजबूती देखी गई है। सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुएं बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं।

MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.22% बढ़कर ₹1,21,494 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 0.46% उछलकर ₹1,48,950 प्रति किलोग्राम हो गई। विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और घरेलू बाजार में बढ़ी मांग के चलते निवेशक सोने की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कुछ हद तक धीमी पड़ी हैं।

पिछले कारोबारी सत्र में 24 कैरेट सोना ₹1,20,770 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि 22 कैरेट ₹1,17,870, 20 कैरेट ₹1,07,490, 18 कैरेट ₹97,820 और 14 कैरेट सोना ₹77,900 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक बाजार में भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया।

कॉमेक्स पर सोना 0.66% या 26.20 डॉलर बढ़कर 4,022.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हुआ, जबकि स्पॉट गोल्ड 4,011.94 डॉलर प्रति औंस पर बना रहा।

वहीं, चांदी 0.90% या 0.44 डॉलर की तेजी के साथ 48.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, और स्पॉट सिल्वर 48.88 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

Summer express /शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने...

धार्मिक स्थल पीर निगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 से अधिक घायल

Summer express/ऊना/ राकेश -:धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी...

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.