Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इजरायली सेना की पूर्व टॉप वकील गिरफ्तार, संवेदनशील वीडियो लीक का आरोप

नई दिल्ली I कभी इजरायली सेना की शीर्ष कानूनी अधिकारी रहीं मेजर जनरल यिफात तोमर-येरुशाल्मी अब गंभीर आरोपों का सामना कर रही हैं। उन पर एक संवेदनशील वीडियो लीक करने की अनुमति देने का आरोप है, जिसने पूरे इजरायल में राजनीतिक और सैन्य हलचल मचा दी है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह वीडियो पिछले साल लीक हुआ था, जिसमें फिलिस्तीनी कैदियों के साथ इजरायली सैनिकों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आए थे। विवाद बढ़ने के बाद यिफात ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और कुछ समय के लिए लापता हो गईं।

बाद में उनकी कार समुद्र किनारे खड़ी मिली, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई गई, लेकिन जांच में पता चला कि वह जीवित हैं और बीच इलाके में छिपी हुई थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कार छोड़ने से पहले अपने परिवार के लिए एक गुप्त नोट भी लिखा था।

मिलिट्री ड्रोन और खुफिया टीमों की मदद से रविवार देर रात उन्हें समुद्र तट के पास से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उनका एक मोबाइल फोन अभी भी लापता है, जिसमें सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां होने की आशंका है।

घटना के बाद इजरायल में सियासी बवाल तेज हो गया है। कई नेताओं का कहना है कि यिफात ने अपना फोन नष्ट कर दिया होगा ताकि महत्वपूर्ण सबूत किसी के हाथ न लगें। फिलहाल यह मामला सैन्य अदालत में लंबित है और जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.