Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Lenskart IPO का आज आखिरी दिन: ढाई गुना सब्सक्रिप्शन

नई दिल्ली। आईवियर ब्रांड लेंसकार्ट (Lenskart) का आईपीओ (IPO) आज यानी 4 नवंबर को बंद हो रहा है। निवेशकों की ओर से इस पब्लिक इश्यू को जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक यह इश्यू ढाई गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 7,278 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

यह इश्यू 31 अक्टूबर को ओपन हुआ था। लेंसकार्ट के आईपीओ में 2,150 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 5,128 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 6 नवंबर को हो सकता है और इसका लिस्टिंग 10 नवंबर को BSE और NSE पर तय है।

लेटेस्ट GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम)

Investorgain वेबसाइट के अनुसार, लेंसकार्ट आईपीओ का मौजूदा GMP करीब 14.43% है। यानी, कंपनी के शेयर 58 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम के साथ लिस्ट हो सकते हैं। हालांकि, यह प्रीमियम मार्केट की संभावनाओं पर आधारित होता है, इसलिए इसे निवेश का निश्चित संकेतक नहीं माना जाता।

सब्सक्रिप्शन डिटेल्स

अब तक के आंकड़ों के अनुसार, लेंसकार्ट आईपीओ को सभी कैटेगरीज में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है—

  • QIB (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स) कैटेगरी: 1.64 गुना सब्सक्राइब
  • NII (नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स) कैटेगरी: 3.19 गुना सब्सक्राइब
  • रिटेल इन्वेस्टर्स कैटेगरी: लगभग 4 गुना सब्सक्रिप्शन

कुल मिलाकर, लेंसकार्ट का आईपीओ निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय साबित हो रहा है।

डिस्क्लेमर:

यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यहां दी गई जानकारियां निवेश सलाह नहीं हैं। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड फाइनेंशियल एक्सपर्ट से परामर्श लें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.