Facebook-f Youtube X-twitter

लुधियाना में फिर गोलीकांड, कबड्डी खिलाड़ी गुरिंदर सिंह की हत्या

लुधियाना |  पंजाब के लुधियाना जिले में देर रात हुई फायरिंग की घटना ने एक बार फिर से इलाके में दहशत फैला दी। समराला के गांव माणकी में 23 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी गुरिंदर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उसका साथी धरमवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात गुरिंदर सिंह अपने साथियों के साथ नगर कीर्तन के बाद सड़क की सफाई कर रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार चार हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को समराला सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गुरिंदर की हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच शुरू, जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही समराला थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच शुरू की। एसपी (आई) खन्ना पवनजीत चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कबड्डी खिलाड़ी था गुरिंदर सिंह

मृतक गुरिंदर सिंह एक प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी था और उसने कई राज्य स्तरीय टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया था। उसकी असमय मौत से खेल जगत और गांव में शोक की लहर है।

लगातार बढ़ रही हैं फायरिंग की घटनाएं

इस घटना ने एक बार फिर लुधियाना की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में लगातार गोलीकांड और आपराधिक वारदातें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून से पहले पंजाब सरकार का बड़ा कदम: नालों-नदियों की सफाई तेज, जमीन मालिकों को मिली अनुमति

Summer express, चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने दरियाओं, चोओं और सेम नालों की सफाई प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से जमीन मालिकों को अपनी लागत पर गाद निकालने की अनुमति दे...

यूरेनियम सौंपने पर ईरान का इनकार :  ट्रंप के दावे को किया खारिज, परमाणु समझौते पर बढ़ा गतिरोध

Summer express, ईरान  | अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बीच परमाणु मुद्दे पर नया विवाद सामने आ गया है। संवर्धित यूरेनियम को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद गहराते दिख रहे हैं, जिससे संभावित समझौते पर अनिश्चितता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया था कि ईरान अपनी...

दहेज मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सिर्फ शिकायत में स्वीकारोक्ति से पत्नी के परिवार पर केस नहीं

Summer express, नई दिल्ली | दहेज से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण स्पष्टता देते हुए कहा है कि यदि पत्नी अपनी शिकायत में दहेज देने की बात स्वीकार करती है, तो केवल इसी आधार पर उसके या उसके परिवार के खिलाफ दहेज देने का मामला दर्ज नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति संजय...

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.