Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा के भिवानी में सनसनी, खेत में किसान की बेरहमी से हत्या

भिवानी। जिले के बहल कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब मंगलवार सुबह एक किसान का शव खेत में बने कमरे के बाहर खून से सना हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान 54 वर्षीय दलीप उर्फ पप्पू लाखलाण निवासी बहल के रूप में हुई है। वह भिवानी रोड पर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पीछे अपने खेत में रहता था। ग्रामीणों ने जब शव देखा तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक और सीआईए टीमों को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

पत्नी ने जताई पुरानी रंजिश की संभावना

मृतक की पत्नी शीला देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब आठ महीने पहले दलीप का झगड़ा राजस्थान के कालरी (राजगढ़) गांव के तीन व्यक्तियों से हुआ था। उस समय बहल थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। शीला देवी का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने पुरानी दुश्मनी के चलते उनके पति की हत्या की है।

तेजधार हथियार से की गई हत्या

बहल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार से वार के निशान मिले हैं और गला काटा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेजा गया है। डॉक्टरों की टीम हत्या की प्रकृति की पुष्टि करेगी।

पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द खुलासा का दावा

डीएसपी आर्यन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस, सीआईए और फॉरेंसिक टीमों ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला रंजिशन हत्या का प्रतीत होता है। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने कहा कि किसी निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.