Facebook-f Youtube X-twitter

अनिल विज ने यमुनानगर बस हादसे की जांच के दिए आदेश, राहुल पर साधा निशाना

चंडीगढ़ | हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि यमुनानगर बस हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विज ने कहा कि हादसे की हर संभावना — चाहे वह बस की तकनीकी खराबी हो या चालक की लापरवाही — की गहराई से जांच होगी। उन्होंने साफ कहा, “अगर गलती किसी की भी पाई गई, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

गौरतलब है कि यमुनानगर के प्रतापनगर में स्कूल बस में चढ़ते समय कुछ छात्राएं फिसल गईं, जिससे एक छात्रा की मौत हो गई और अन्य घायल हो गईं। घायलों का इलाज जारी है।

विज का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार

राहुल गांधी द्वारा “हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी कर भाजपा ने सरकार बनाई” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा, “राहुल गांधी का मेडिकल करवाना चाहिए, जब वे यह बयान दे रहे थे, क्या वे ठीक थे?”

विज ने कहा कि दो करोड़ वोटों में से 25 लाख को जाली बताना कांग्रेस की “भ्रम फैलाने की राजनीति” है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी थी तो कांग्रेस के पोलिंग एजेंट उस समय क्या कर रहे थे? विज ने कहा, “कांग्रेस अब हार का बहाना बनाने के लिए जनता को गुमराह कर रही है।”

कांग्रेस पर विज का तंज

विज ने कहा, “हमें तो लगता है कि ये जाली वोट कांग्रेस ने खुद बनवाए ताकि चुनाव हारने के बाद रोने का बहाना रहे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले से अपनी हार का अंदेशा है, इसलिए वह पहले से “रोने-धोने की स्क्रिप्ट” तैयार कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तरनतारन में फायरिंग से हड़कंप, बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली

Summer express, तरनतारन। जिले के सरहदी थाना सराय अमानत खां क्षेत्र के गांव भूसें में उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक नौजवान पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार,...

कैथल: रास्ता विवाद में फायरिंग, चाचा की गोली लगने से मौत

Summer express, कैथल  | कैथल के गुहला/चीका क्षेत्र के गांव स्यू माजरा में रास्ता रोकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत से घर लौट रहे चाचा-भतीजे पर गांव के ही एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी, जिसमें चाचा गुरविंदर सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सतनाम सिंह अपने चाचा...

रेवाड़ी में भीषण अग्निकांड:  25 झुग्गियां जलकर राख, सिलेंडर ब्लास्ट से मची तबाही

Summer express, रेवाड़ी  | रेवाड़ी के कोनसीवास रोड पर भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस अग्निकांड में करीब 25 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि पास स्थित एक पक्का मकान भी आग की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार, झुग्गियों में अचानक आग भड़क उठी, जिसके बाद वहां रखे...

पंजगाई में स्मार्ट मीटर विवाद गहराया, लोगों ने जताया कड़ा विरोध

Summer express/बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के पंजगाई क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन पंजगाई बाजार के मुख्य चौक पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और विद्युत बोर्ड के...

कैलिफोर्निया सड़क हादसे में हरियाणवी युवक की दर्दनाक मौत, केमिकल ट्रक में लगी आग

Summer express,कैथल । जिले के गांव बाकल से दुखद खबर सामने आई है, जहां अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक सिमरनजीत सिंह की जलकर मौत हो गई। हादसे में केमिकल से लदे ट्रक में आग लगने से वह बाहर नहीं निकल सका और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.