कुराली | पंजाब रोडवेज ड्राइवर की हत्या के बाद राज्यभर में हड़कंप मच गया है। इस वारदात ने एक बड़ा सरकारी खुलासा भी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार ने वर्ष 2024 में कच्चे ड्राइवरों और कंडक्टरों की ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा योजना) सुविधा बंद कर दी थी।
नवंबर 2024 में सरकार ने कच्चे कर्मचारियों की सैलरी में 35 रुपये की बढ़ोतरी की थी, लेकिन इसके बदले उनकी इंश्योरेंस सुविधा समाप्त कर दी गई। पूरे पंजाब में लगभग 7,000 कच्चे रोडवेज कर्मचारी अब बिना इंश्योरेंस सुरक्षा के काम कर रहे हैं।
अब जब जालंधर के ड्राइवर की कुराली में बेरहमी से हत्या हुई, तो उसके परिवार को सरकार की ओर से कोई मुआवजा या बीमा क्लेम नहीं मिला। इसी दौरान यह खुलासा हुआ कि सरकार ने इन कर्मचारियों की ESIC सुविधा बंद कर दी है, जिससे उनके परिवार आर्थिक असुरक्षा में हैं।