Facebook-f Youtube X-twitter

अब देश के किसी भी हिस्से से प्रवासी  मतदाता कर सकेंगे मतदान…नई ऑनलाइन सुविधा शुरू

Hamirpur, Arvind –

निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के बड़गाम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रवासी मतदाताओं के लिए एक नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की है, जिससे वे अपने वर्तमान स्थान से ही सुरक्षित और सरल तरीके से मतदान का अधिकार प्रयोग कर सकेंगे।

हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राहत एवं पुनर्वास आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी प्रवासी प्रमाण-पत्र धारक मतदाता इस सुविधा का लाभ भारत के किसी भी हिस्से से उठा सकते हैं।

प्रवासी मतदाताओं को मतदान के लिए दो विकल्प दिए गए हैं —

  1. फॉर्म-एम के माध्यम से विशेष मतदान केंद्रों (दिल्ली, उधमपुर, जम्मू) पर जाकर मतदान करना।
  2. फॉर्म-12सी भरकर डाक मतपत्र के जरिए मतदान करना।

मतदाता निकटतम निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) के कार्यालय में जाकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ फॉर्म-एम या फॉर्म-12सीवर्तमान निवास प्रमाण और प्रवासी प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इन दस्तावेजों की ऑनलाइन पोर्टल पर जांच करेंगे और स्कैन प्रतियां अपलोड करेंगे। तत्पश्चात एआरओ (सहायक रिटर्निंग अधिकारी) द्वारा अंतिम सत्यापन किया जाएगा।फॉर्म-एम एक ही परिवार के सभी पात्र सदस्यों के लिए सामूहिक रूप से भरा जा सकता है, जबकि फॉर्म-12सी केवल व्यक्तिगत उपयोग के लिए होगा।उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि यह नई प्रणाली प्रवासी नागरिकों को उनके मतदान अधिकार से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कदम है। इससे वे अपने निवास स्थान से दूर होने के बावजूद मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।अधिक जानकारी के लिए मतदाता अपने जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) या निकटतम निर्वाचन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

एनआईटी में एक और आत्महत्या का प्रयास: छात्रा को सहपाठियों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

Summer express, कुरुक्षेत्र | बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा दुबे द्वारा आत्महत्या किए जाने के एक दिन बाद ही शुक्रवार देर रात एक और छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना रात करीब 12 बजे कल्पना छात्रावास में सामने आई, जहां छात्रा ने हॉस्टल की बालकनी से कूदने की कोशिश की, लेकिन समय...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.