Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राशन कार्ड धारक सावधान : 31 दिसंबर तक हटाएं नाम, वरना जुर्माना तय

कोटा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत कोटा जिले में चलाए जा रहे ‘गिव-अप अभियान’ को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिला रसद अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अपात्र परिवार, जो योजना का अनुचित लाभ ले रहे हैं, वे 31 दिसंबर तक स्वेच्छा से अपना नाम सूची से हटवाएं। तय समय सीमा के बाद नाम न हटाने वालों पर ₹30.57 प्रति किलो गेहूं की दर से वसूली की जाएगी और कानूनी कार्रवाई भी होगी।

‘गिव-अप अभियान’ का उद्देश्य

अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों तक ही पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि जो परिवार अब निष्कासन श्रेणी में आते हैं, वे इस योजना के तहत राशन प्राप्त करने के हकदार नहीं हैं।

नाम हटवाने की अंतिम तिथि और प्रक्रिया

अपात्र लाभार्थी 31 दिसंबर 2025 तक अपने नजदीकी राशन डिपो पर जाकर स्वघोषणा पत्र भरकर नाम हटवा सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता, तो उससे ₹30.57 प्रति किलो गेहूं की वसूली की जाएगी।

डोर-टू-डोर जांच और कानूनी कार्रवाई

विभाग पात्रता सत्यापन को लेकर अब कड़ा रुख अपना चुका है। डोर-टू-डोर जांच के जरिए अपात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है, जिसे पंचायत समितियों, नगर पालिकाओं, रसद कार्यालयों और कलक्ट्रेट परिसर में सार्वजनिक रूप से चस्पा किया जाएगा। इसके अलावा अपात्र व्यक्तियों को नोटिस जारी कर कानूनी वसूली की जाएगी।

लक्ष्य: गरीबों तक पहुंचे वास्तविक लाभ

अधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीबों और जरूरतमंदों के लिए निर्धारित अनाज गलत हाथों तक न पहुंचे। सरकार चाहती है कि हर योग्य व्यक्ति को योजनाओं का न्यायसंगत लाभ मिले।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.