Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जोहरान ममदानी: युगांडा से न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बनने तक का सफर

नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव में इतिहास रचते हुए जोहरान ममदानी ने जीत हासिल की है। वह शहर के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल के मेयर बने हैं। ममदानी, जो कभी एक हिप-हॉप कलाकार के रूप में पहचान रखते थे, अब अमेरिकी राजनीति के नए सितारे बन चुके हैं।

हिप-हॉप से राजनीति तक का सफर

युगांडा में जन्मे और दक्षिण अफ्रीका में पले-बढ़े जोहरान ममदानी सामाजिक न्याय और कला से गहराई से जुड़े रहे हैं। 2016 में उन्होंने ‘यंग कार्डमम’ नाम से म्यूजिक प्रोजेक्ट शुरू किया और अंग्रेजी व युगांडा की भाषा लुगांडी में रैप गाने बनाए। उनका लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो ‘नानी’ (2019) ने उन्हें पहचान दिलाई।
वे हिंदी, उर्दू, बंगाली, स्पेनिश, लुगांडा और अरबी जैसी छह भाषाओं में संवाद करने में सक्षम हैं।

राजनीति में प्रवेश और जनसेवा का सफर

2017 में ममदानी ने क्वींस लीगल सर्विस के साथ काम शुरू किया — एक ऐसी संस्था जो कम आय वाले परिवारों को घर नीलामी से बचाने में मदद करती है। इसी दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझा।
2020 में वे न्यूयॉर्क असेंबली चुनाव जीतकर विधायक बने।

2021 में क्वींस के एस्टोरिया इलाके में एक किरायेदार महिला की शिकायत सुनने के बाद ममदानी ने ‘गुड कॉज इविक्शन बिल’ पेश किया, जो किरायेदारों को मनमाने तरीके से बेदखल किए जाने से सुरक्षा देता है।
यह बिल और टैक्सी ड्राइवरों के हक में उठाए गए कदम ममदानी की पहचान का प्रतीक बन गए। इन्हीं मुद्दों के बल पर उन्होंने न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की।

 निजी जीवन

जोहरान ममदानी ने 2025 में रमा दुवाजी से शादी की, जिनसे उनकी मुलाकात 2021 में एक डेटिंग एप के ज़रिए हुई थी। दोनों ने 2024 में सगाई और 2025 में न्यूयॉर्क में सादे समारोह में विवाह किया।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

18 अक्टूबर 1991 को युगांडा में जन्मे जोहरान, मशहूर प्रोफेसर मोहम्मद ममदानी और प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मीरा नायर के बेटे हैं। फिल्म सेट्स पर बचपन बिताने वाले ममदानी को क्रू मेंबर्स प्यार से ‘नॉन-स्टॉप ममदानी’ कहा करते थे। दक्षिण अफ्रीका से लेकर न्यूयॉर्क तक उनका सफर हमेशा कला, समानता और न्याय से प्रेरित रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.