Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंबई-लंदन एयर इंडिया फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी से यात्रियों में अफरा-तफरी

मुंबई। मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI129 शनिवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर पाई। यह विमान सुबह 6:30 बजे उड़ान भरने वाला था, लेकिन तकनीकी दिक्कत सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एयर इंडिया की ओर से यात्रियों के लिए नाश्ता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। एयरलाइन ने बताया कि विमान की तकनीकी समस्या को दूर करने का काम जारी है और उड़ान को दोपहर 1 बजे तक रवाना किए जाने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, विमान के तकनीकी निरीक्षण के दौरान खामी का पता चला, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से उड़ान को रोका गया। यात्रियों को एयरलाइन द्वारा देरी की जानकारी दी गई और सभी को स्थिति से अवगत कराया गया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर भी तकनीकी दिक्कत से 300 उड़ानें प्रभावित

इस बीच, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर एटीसी सिस्टम (ATC) में आई तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। हवाई अड्डा प्रबंधन ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल की “ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS)” में आई समस्या को ठीक किया जा रहा है।

दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया कि सिस्टम में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और एयरलाइनों के संचालन को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी उड़ानों से जुड़ी नवीनतम जानकारी एयरलाइन से प्राप्त करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.