Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

76 दिन बाद भी अनसुलझी मनीषा मौत, CBI जांच जारी

भिवानी । मनीषा की मौत को अब 76 दिन बीत चुके हैं, लेकिन रहस्य अभी भी कायम है। सीबीआई जांच शुरू हुए 65 दिन हो गए हैं, फिर भी यह साफ नहीं हो सका कि मनीषा की हत्या हुई थी या आत्महत्या। परिवार का दर्द और न्याय की प्रतीक्षा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

गांव ढाणी लक्ष्मण की रहने वाली मनीषा 11 अगस्त को घर से लापता हुई थी, और 13 अगस्त को उसका शव सिंघानी नहर के पास बरामद हुआ था। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत तेजधार हथियार से गला रेतकर की गई हत्या बताई गई थी, लेकिन रोहतक पीजीआई की दूसरी रिपोर्ट ने इसे आत्महत्या करार दिया। इसके बाद से मामला संदेहों में उलझा हुआ है।

परिजनों और सामाजिक संगठनों का दावा है कि मनीषा की हत्या की गई है, जबकि सीबीआई इस मामले को हत्या या आत्महत्या – दोनों संभावनाओं के बीच जांच रही है।

मनीषा के पिता संजय का कहना है कि वे लगातार सीबीआई अधिकारियों से संपर्क में हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों ने केवल यह आश्वासन दिया है कि जांच जारी है और जल्द रिपोर्ट पेश की जाएगी।

स्थानीय पुलिस की जांच में भी कई सवाल अनुत्तरित रह गए थे, और अब सीबीआई टीम भी दिल्ली मुख्यालय से आगे की जांच रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है।

अब भी अनुत्तरित हैं कई सवाल

  • अगर मनीषा की हत्या हुई, तो किसने और क्यों की?
  • अगर यह आत्महत्या थी, तो उस पर दबाव किसने बनाया?
  • आखिर क्या वजह रही कि एक युवती को अपनी जान लेने का कदम उठाना पड़ा?

इन सवालों के जवाब अब भी तलाशे जा रहे हैं, जबकि परिवार की नजरें सीबीआई रिपोर्ट और न्याय की उम्मीद पर टिकी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.