Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस झूठ फैलाने में माहिर, भाजपा जनता का भरोसा: विज

अंबाला |  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति झूठ और फर्जीवाड़े पर आधारित है, जबकि भाजपा जनता के भरोसे पर खरा उतरने वाली पार्टी है।

रविवार को मीडिया से बातचीत में विज ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के आरोपों को निराधार, भ्रामक और भड़काऊ बताया। उन्होंने कहा, “फर्जी वोट कांग्रेस की संस्कृति है, भाजपा की नहीं। हमने कई बार उन्हें रंगे हाथों पकड़ा है।”

“कांग्रेस का काम झूठ फैलाना है”

विज ने कहा कि कांग्रेस नेता जनता को गुमराह करने में माहिर हैं। राहुल गांधी अधूरी बातें करके भ्रम फैलाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “अंबाला के साहा क्षेत्र में 223 फर्जी वोट पाए गए थे, जहां कांग्रेस का विधायक और सांसद दोनों जीते हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस चुनाव में फर्जीवाड़े से फायदा उठाने की कोशिश करती है।”

“खरगे ने खुद माना, बिहार में था जंगलराज”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बिहार संबंधी बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि खरगे ने खुद स्वीकार किया है कि बिहार में पहले जंगलराज और कट्टा राज था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अब जब तेजस्वी यादव चुनाव हार चुके हैं, तो उन्हें अपने पिता लालू प्रसाद यादव की सेवा करनी चाहिए।”

“प्रियंका गांधी के आरोप निराधार”

प्रधानमंत्री मोदी पर प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर बोलते हुए विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल इतिहास का संदर्भ दिया था। उन्होंने कहा, “पीएम ने ‘कट्टों’ और ‘ब्रह्मोस’ शब्दों का उल्लेख देश की ताकत और तुलना के संदर्भ में किया था। जो इतिहास में दर्ज है, वही कहा गया।”

“चुनाव आयोग पर टिप्पणी हास्यास्पद”

विज ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को भाजपा का ‘पन्ना प्रमुख’ कहा था।  विज ने कहा, “यह आरोप बेतुका है। चुनाव आयोग का काम वोट बनाना और मतदाता सूची तैयार करना है। कांग्रेस बिना कारण संस्थाओं को बदनाम करने की राजनीति कर रही है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.