Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘फर्जी वोट कांग्रेस का खेल’, नायब सैनी का बड़ा बयान

गुड़गांव | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस का एकमात्र काम देश को गुमराह करना है।” उन्होंने राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी जो भी कहते हैं, वह खुद नहीं समझते कि वह कितना गलत या सही बोल रहे हैं। सैनी ने तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी तो बेचारे भले आदमी हैं, उन्हें जो लिखकर दे दिया जाता है, वही पढ़ देते हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के अंदर चल रही भ्रम की राजनीति का कारण खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं, जिन्होंने पार्टी की छवि खराब करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

अगर वोट चोरी होते, तो भाजपा हरियाणा में 10 सीटें क्यों हारती’

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अगर भाजपा वोट चोरी करती, तो हरियाणा में 10 सीटों पर हार क्यों झेलती। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जिन मृत वोटरों की बात कर रहे हैं, मीडिया ने उन्हें जिंदा ढूंढ निकाला। उन्होंने कैमरे पर कहा कि वे जीवित हैं और अपना वोट डालकर आए हैं।”

सैनी ने आगे कहा कि कांग्रेस द्वारा एक महिला के नाम पर 216 वोट दर्ज होने का दावा भी झूठा है। वह महिला खुद पूर्व सरपंच हैं, और अगर उनके 216 वोट होते, तो वे चुनाव हारती ही नहीं।

‘कांग्रेस ने देश और जनता का नहीं, सिर्फ अपना भला किया’

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी जनता के लिए काम नहीं किया, बल्कि हमेशा अपने फायदे के लिए सत्ता का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “जनता अब सब जान चुकी है, इसलिए कांग्रेस को नकार चुकी है। यही वजह है कि कांग्रेस और राहुल गांधी अब अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।”

बिहार चुनाव पर बोले सैनी: ‘एनडीए की बनेगी सरकार’

बिहार चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एनडीए की सरकार बनना तय है।
उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “राहुल गांधी अब न तो आधा सच देख पा रहे हैं, न ही देश की नब्ज समझ पा रहे हैं। 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास उनका मजाक नहीं है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता अब उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच चुके हैं, जहां वे राजनीतिक संतुलन खो चुके हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.